Homeहमर बिलासपुरलुंड्रा में 280 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्याससीएम विष्णु देव साय...

लुंड्रा में 280 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्याससीएम विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन में दी कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर समग्र विकास को गति देंगी। उन्होंने बताया कि 28 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 253 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, त्वरित भुगतान और किसान उन्नति योजना का जिक्र किया। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं, आवास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं पर जोर देते हुए लुंड्रा क्षेत्र के लिए सड़क, स्टेडियम और कृषि उप मंडी सहित कई नई घोषणाएं भी कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments