
जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल में आज गेंदा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सबरिया समाज के किसान हिस्सा लेकर गेंदा की खेती और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्राप्त करेंगे।कार्यक्रम के लिए किसान समूह डाक्टर महंत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहर की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक रवाना किए गए। अगले साल से जांजगीर चांपा में गेंदा की खेती और महोत्सव का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।


