लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम लेकर ठेकेदार को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपने आप को लॉरेंश विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर ठेकेदार को फोन पर गोली और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के धमकी देने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के खैरा निवासी मोनू भार्गव को गांव के नितेश शर्मा ने फोन कर खुद को लॉरेंश विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दिया था।पीड़ित ने आरोपी के साथ बातचीत का ऑडियो पुलिस को देने के साथ उसे शोसल मीडिया में वायरल कर दिया था।शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया था कि नितेश शर्मा ने उसे बताया कि वह लॉरेंश विश्नोई का खास आदमी है उसे लॉरेंस भाई की तरह मानता है।नितेश शर्मा ने यह भी दावा किया कि बिहार में मर्डर के एक मामले में लॉरेंश विश्नोई ने उसे 40 लाख रुपये खर्च कर एक माह के भीतर जेल से छुड़वाया भी था।पुलिस ने आडियो क्लिपिंग की जांच करने के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नितेश शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles