लोकसभा अपडेट: चुनाव आयोग 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव के तरीकों का ऐलान करेगी।

आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई.

लोकसभा के साथ ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे विधानसभा चुनाव।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक के बाद तय हो गया हैं कि कल चुनाव आयोग देशभर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कल दोपहर 3 बजे करने जा रही हैं। तारीखों पर फैसला लेने के लिए आज ही 40 मिनट तक चुनाव आयोग के अफसरों की बैठक हुई थी। कल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।

इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं. इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया. चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया. दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles