लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बाहरी संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए होटल और लॉज में छापेमारी करके कार्यवाही की।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बाहरी संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए होटल और लॉज में छापेमारी कार्यवाही की। इस दौरान तिरुपति लॉज में कई संदिग्ध, बगैर दस्तावेज के रहते हुए नजर आए, जिनका मुसाफिरी तक लॉज संचालक ने थाने में जमा नहीं किया था। पुलिस ने सभी संदिग्धों के खिलाफ कार्यवाही कर लॉज संचालक को समझाइश देकर छोड़ दिया।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शहरी क्षेत्र की पुलिस एक्टिव होकर विशेष जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी तरह थाना सिटी कोतवाली पुलिस की ओर से जूना बिलासपुर और गांधी चौक स्थित होटल और लॉज पर छापेमार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जूना बिलासपुर स्थित तिरुपति लॉज में पाया गया कि यहां महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्य्प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों के 39 बाहरी लोग संदिग्ध तरीके से बिना दस्तावेज के रह रहे है। वहीं तिरुपति लॉज के द्वारा भी बाहरी लोगों की किसी तरह की मुसाफिरी भी थाना सिटी कोतवाली में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं 39 में 16 संदिग्ध लोग होटल छोड़ चुके है जबकि 23 यहां अब भी रह रहे है। पुलिस ने तत्काल सभी संदिग्धों को लॉज से खदेड़कर लॉज संचालक को नोटिस जारी करते हुए सभी की मुसाफिरी थाने में दर्ज कराने निर्देश जारी किया। साथ ही हिदायत दिया गया कि यदि अगली बार वह इस तरह की लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सभी संदेहियों की जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही संदिग्धों पर कार्यवाही भी की जा रही है।किसी भी होटल या लॉज के द्वारा किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने संस्थान में पनाह देकर अगर उसकी मुसाफिरी थाने में दर्ज नही कराई गई तो उसके खिलाफ ठोंस कार्यवाही की जाएगी।बहरहाल एसपी ने जब से निर्देश जारी किया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी थानेदार की चूक की वजह से कोई घटना घटती है तो वे स्वयं इसका जिम्मेदार होंगे. तब से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। सभी आगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा करने में जुट गए है। रोजाना शहरी थानेदारों की ओर से अपने-अपने स्तर पर गुंडे बदमाशों संदिग्धों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस भी रोजाना होटल और लॉज की जांच पड़ताल कर अपनी औपचारिकता पूरी कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles