लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया, जिसके बाद सोमवार को विधायक अमर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर मोदी के गारंटी पर विशेष चर्चा की।


लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, इसमें पार्टी ने वादा किया है कि 70 साल से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुक्त इलाज देंगे, सोमवार को पत्रकार वार्ता में विधायक अमर अग्रवाल ने बताया घोषणा पत्र मोदी की गारंटी को बल देता है, उन्होंने कहा 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ज्यादातर कंपनियां मेडिकल इंश्योरेंस नहीं देती है या फिर इसकी ईएमआई बहुत ज्यादा होती है, इसके अलावा गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के आवास बनाने और उन्हें 2029 तक फ्री राशन देने का भी वादा है।

लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा की प्रमुख बातों का जिक्र करते हुए सोमवार को करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए समान नागरिक संहिता, एक देश एक चुनाव, 5 साल तक गरीबों को मुक्त अनाज, देश की चारों दिशाओं के लिए बुलेट ट्रेन, हर वर्ग के 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और ट्रांसजेंडरो को आयुष्मान कार्ड जैसे महत्वपूर्ण वादे किये गए है।

पहले चरण के मतदान से 5 दिन पहले रविवार को भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया, भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी नाम से जारी घोषणा पत्र में पार्टी ने सभी वर्गों के कायाकल्प और भारत को विकसित बनाने, समेत 24 गारंटी की बात विधायक अग्रवाल ने बताई। उन्होंने कहा, पीएम मोदी गरीब, महिला, युवा और किसानो की चार जातियां बताते रहे हैं। जिनका उत्थान देश को विकसित बनाने के लिए जरूरी है। इन चारों वर्गों का घोषणा पत्र में खास ध्यान रखा गया है. 3 करोड नई लखपति दीदी बनाई जाएगी। एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत का निर्माण का लक्ष्य पीएम सूर्य योजना के तहत जीरो बिजली बिल की भी बात कही गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles