Homeहमर बिलासपुरलोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में लोकसभा प्रत्याशी...

लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेस सदस्यों ने की अहम बैठक,

प्रत्याशी घोषित करने में देरी के बाद अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में कमर कसती दिख रही है, इसी प्रयास में बुधवार को कांग्रेस भवन में चुनाव तैयारी को लेकर अहम बैठक हुई। प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर बाहरी होने का आरोप लग रहा है, जिसे विराम देते हुए उन्होंने कहा कि वे यहां केवल चुनाव लड़ने नहीं बल्कि हमेशा लोगों के साथ रहने आए हैं। वे कभी भी भिलाई विधानसभा चुनाव लड़ने नहीं जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि उन्हें बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं का साथ मिलेगा और सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आपसी संवाद पर भी जोर दिया। देवेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम से हटकर वे लोगों का दिल जीतना चाहते हैं।

अपनी बात उन्होंने शेरो शायरी के साथ रखी। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र यादव के जीत के दावे किये। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने तो यहां तक दावा कर दिया कि राम भक्त भी देवेंद्र यादव को ही वोट देंगे। कांग्रेस से निष्कासित मेयर रामशरण यादव भी इस बैठक में पहुंचे। पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने कांग्रेसियों से भीतर घात न करने का निवेदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments