Homeहमर बिलासपुरलोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा अक्षत...

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा अक्षत चावल देकर “चुनई नेवता” के जरिए मतदान के लिए किया आमंत्रित।

लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अक्षत चावल देकर चुनई नेवता के जरिए मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अक्षत चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में घर-घर जाकर अक्षत चावल और मतदाता पर्ची का वितरण कर 7 मई को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने मनुहार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीणों क्षेत्रों में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। गांवों के घरों में पहुंचकर अक्षत चावल से मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments