लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से बिलासपुर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पिंक प्ले ग्राउंड में महिलाओं के लिए ‘स्वीप स्पोर्ट्स मीट’ का आयोजन।

आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से विविध आयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में खेल आयोजन के माध्यम से महिलाओं और अन्य मतदाताओं को जागरूक किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 6.30 बजे से पिंक प्ले ग्राउंड में महिलाओं के लिए स्वीप स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें छः प्रकार के अलग-अलग खेल खेले गए बास्केटबॉल, वालीबाॅल, कबड्डी, टेबल टेनिस, इंडोर बैडमिंटन और लान टेनिस में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम।

सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ आयोजन सुबह 10 बजे तक चला। जिसमें इन खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में बहतराई एकेडमी विजेता रही तो बिलासा गर्ल्स काॅलेज उपविजेता। बैडमिंटन में बिलासा गर्ल्स काॅलेज विजेता तो उपविजेता साइंस कॉलेज। स्वीप स्पोर्ट्स मीट के तहत 200 मीटर की स्वीप रनिंग की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें महिला एथलेटिक के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण भी दौड़े और पूरे ट्रैक में दौड़कर रनिंग पूरी की।

इसके अलावा इंडोर बैडमिंटन में भी कलेक्टर शरण ने निगम कमिश्नर अमित कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ हाथ आजमाए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला खिलाड़ियों, कर्मचारी एवं अधिकारियों को कलेक्टर अवनीश शरण ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles