लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती।

मई 2022 के बाद यह पहली बार है कि देश में पेट्रोल और डीजल के प्राइस में कमी की गई हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार से लागू हो गए है। पेट्रोल पंप में खड़े लोगो ने जरूर राहत ली, कईयों ने इसे चुनावी दांव भी बताया।लोक सभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है।

बता दें कि मई 2022 के बाद यह पहली बार है कि देश में पेट्रोल और डीजल के प्राइस में कमी की गई हैं। यह कटौती लोकसभा चुनाव 2024 से एक दिन पहले आई हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करीब आने के बीच गुरुवार शाम को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गयी हैं

पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन पर खड़े लोगों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही कम हो जाने थे लेकिन जिस तरह से ठीक चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई है यह जरूर केंद्र सरकार की चुनावी दांव है। वहीं कई लोगों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में दो-दो रुपए कम होने से उन्हें राहत मिली है। सभी उम्मीद जता रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में और कटौती की जाएगी।

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में 2-2 रुपये कम होने पर जहां कुछ ने राहत की सांस ली है तो कुछ ने इसे चुनावी रंग से भी जोड़ा है। वर्तमान में प्रदेश सहित बिलासपुर जिले के सभी पेट्रोल पंप में सामान्य पेट्रोल के दाम 101 रुपये 9 पैसे, पॉवर पेट्रोल के दाम 107 रुपये 94 पैसे तो वहीं डीजल के दाम 96 रुपये 3 पैसे कर दी गयी है। इसी तरह XP 100 के दाम पहले की तरह ही अब भी 160 रुपये प्रति रुपये लीटर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles