लोकसभा चुनाव 2024: बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में इस बार तीन चरणों में वोट डाला जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम घोषित होने के बाद बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। बिलासपुर में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग की प्रक्रिया होगी, जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मतदाता सूची पूरी कर ली गई है, तो वही युवा मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों को सुविधापूर्ण बनाया जाएगा, वही अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए भी मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।

इसी के साथ उन्होंने चौंक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम चुनाव संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण अब वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और संदिग्ध वस्तुओं की धड़ पकड़ भी। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी और 19 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। 20 अप्रैल को स्क्रुटनी के बाद 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles