लोकसभा निर्वाचन 2024मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः स्व सहायता समूह की महिलाओं को मतदान की दिलाई गई शपथ

लोकसभा निर्वाचन 2024

मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः स्व सहायता समूह की महिलाओं को मतदान की दिलाई गई शपथ

बिलासपुर, 08 फरवरी 2024/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत तखतपुर के ग्राम गनियारी में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव के पहले वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम गनियारी में मतदाता जागरूकता अभियान में समूह की महिलाओं को मतदान करने व बिना डर-भय के अपने मतदान का उपयोग निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से वोट देने की शपथ दिलाई गई व अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेेरित करने कहा गया। सभी सदस्यों ने ‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान‘ का उद्घोष भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles