लोयला स्कूल में चलाया गया जागरूकता अभियान,बच्चों ,अभिभावकों को ट्रैफिक रूल्स के बताया नियम

लोयला स्कुल बिलासपुर ने पहल करते हुए अपने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स बताये. नये क़ानून कि जानकारी देकर एडवोकेट एसो के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी ने बच्चों को जागरूक किया. कार्यक्रम मे पूरा स्कुल परिवार शामिल है।

सड़क पर चलते समय जरुरी बातों का ख्याल रखना बड़ो के लिए ही नही स्कूली बच्चों के लिए भी बहुत जरुरी है. पुलिस विभाग ने रोड एक्सीडेंट मे कमी लाने के प्रयासों मे स्कूलों को जोड़कर वहाँ पढ़ने वाले बच्चों को ट्रैफिक रूल्स और नये क़ानून कि जानकारी देने का अभियान शुरू किया है.

इस अभियान का हिस्सा बनकर लोयला स्कुल मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. किसी कारण से आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने बच्चों को शुबकामना देकर लोयला स्कुल के प्रिंसिपल फेबियानुस मिंज को उनके प्रयास के लिए बधाई दी.

कार्यक्रम मे आमंत्रित अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर बाजपेयी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार पाठक और पर्यावरण प्रेमी चंद्र प्रदीप बाजपेयी का स्कुल परिवार ने स्वागत किया.

बड़ी संख्या मे मौजूद बच्चों और शिक्षकों ने जानकर अतिथियों को ध्यान से सुना. श्री बाजपेयी ने कहा बहुत से स्टूडेंट लर्निंग लाइसेंस बनवाकर बिना गेयर वाला स्कूटर चला रहे है. क़ानून भले ही इसकी अनुमति देता है लेकिन ट्रैफिक नियम फॉलो करने से कोई बच नही सकता.

पुलिस अभियान मे सहयोगी भूमिका के लिए लोयला स्कुल प्रबंधन कि उन्होंने प्रशंसा करते हुए इसके सकारात्मक असर होने का विश्वास व्यक्त किया। इसका उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना और स्कूली छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना रहा.

अतिथियो के साथ स्कुल परिसर मे वृक्षारोपण करने के बाद प्रिंसिपल फेबियानुस मिंज ने कहा पर्यावरण और ट्रैफिक दोनों के बारे मे नयी पीढ़ी को जानना जरुरी है. इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है.

स्कुल प्रबंधन समय समय पर बच्चों कि सेफ्टी और ट्रैफिक एजुकेशन पर आधारित कार्यक्रम करता है। कार्यक्रम मे नगर निगम के अधिवक्ता मनु मिश्रा कि सक्रिय भूमिका रही.

पढ़ाई के साथ समाज मे नागरिक भूमिका कि बच्चों को सीख दी जिससे वे नियम का पालन करते हुए दुसरो को भी प्रेरित करें. हरियाली से भरपूर बिलासपुर का लोयला स्कुल रिजल्ट के मामले मे भी हमेशा से आगे रहा है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles