“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पर जशपुर पुलिस का भव्य आयोजन देशभक्ति के उत्साह में गूंजा पुलिस कार्यालय, एसएसपी बोले — ‘वंदे मातरम हमारी एकता और समर्पण का प्रतीक’

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम” की बैंड धुन से हुई, जिसमें शांति भवन जशपुर के विद्यार्थियों की बैंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना से वातावरण गूंज उठा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन किया।एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और एकता का प्रतीक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और अभ्यास के साथ कौशल निखारने की प्रेरणा दी। अंत में बैंड पार्टी को प्रशंसा पत्र व शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles