वंदे मातरम मित्र मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ हुए शामिल,समाज को नई दिशा देने रखे विचार, कहा सभी को साथ मिलकर चलने की जरूरत

प्रखर वक्ता और लेखक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ इन दोनों बिलासपुर के दौरे पर है ऐसे में उनके उद्घोषक को सुनने के लिए हर वर्ग के लोग उनके कार्यक्रम के माध्यम से उनके इस वक्तव्य को सुनने के लिए एक स्थान पर इकट्ठा हो रहे हैं

इसी कड़ी में शनिवार को स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में वंदे मातरम मित्र मंडल के द्वारा पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के लिए संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मंडल के सदस्यों के द्वारा उनका सम्मान किया गया तो वहीं उन्हें उपस्थित लोगों को अपने प्रेरणादाई शब्दों से उधोषित करने का आग्रह भी किया गया

इस मौके पर प्रखर वक्ता और लेखक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने उपस्थित सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल बातों से या फिर विचारों से आप अपनी श्रेष्ठ साबित नहीं कर सकते हैं बल्कि आपको इसको सिद्ध करना होगा

आज के दौर में जिस तरह की राजनीति और हिंसा का दौर देखा जा रहा है वह एक सभ्य देश के लिए उचित नहीं है। लिहाजा इस विचार से दूर होना होगा और उन्हें ऐसे व्यवस्थित कार्य करने होंगे ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles