वन्य प्राणियों के शिकार और हत्या के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाला खोजी डॉग नेरो की हुई मृत्यु।

वन्य प्राणियों के शिकार और हत्या के 47 प्रकरणों में 132 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाला अचानकमार टाइगर रिजर्व का खोजी डॉग नेरो की मृत्यु हो गई है। डेढ़ महीने पहले टाइगर रिजर्व के खोजी डॉग सिम्बा की मृत्यु हुई थी। नेरो फरवरी 2023 में रिटायर हुआ। इसके बाद से एटीआर प्रबंधन शिवतराई में रखकर नेरो की देखभाल कर रहा था। वहीं उम्रदराज नेरो डॉग दो दिन से अस्वस्थ्य था।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए एटीआर प्रबंधन ने हैदराबाद से दो डॉग खरीदे थे। 11 महीने की उम्र में दोनों डॉग को बिलासपुर लाने के बाद उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग देने के लिए ग्वालियर के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया।उनके साथ दो वनकर्मी भी हैंडलर की ट्रेनिंग के लिए गए थे। 10 माह ट्रेनिंग के बाद अक्टूबर 2016 में नेरो एवं सिम्बा की पोस्टिंग हुई।

इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों रिटायर हुए। डेढ़ महीने पहले सिम्बा चल बसा। उसके बाद अब नेरो ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि उम्रदराज नेरो दो- तीन दिन से ठीक से खाना नहीं खा रहा था। इसी बीच उसे अचानक दो बार उल्टी हुई और इसके बाद नेरो की मृत्यु हो गई। इसके बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में नेराे का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles