Homeहमर बिलासपुरवन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का हड़ताल का आज दूसरा...

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का हड़ताल का आज दूसरा दिन, कानन जू प्राणियों के देखरेख में हुए काफी दिक्कतें।

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का सोमवार को दूसरा दिन था। इस दौरान कानन पेंडारी जू के 113 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी हड़ताल पर है इसलिए सैकड़ो की तादाद में जू में रखे गए वन्य प्राणियों की देखरेख उनके केज की साफ सफाई उन्हें भोजन देने का संकट पैदा हो गया है।

दूसरे दिन भी कानन जू प्रबंधन द्वारा बाजार से जाकर मजदूर लाए गए। इस हड़ताल की वजह से कानन की व्यवस्था काफी चरमराई हुई है। इसके साथ ही विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहे है। हड़ताल की वजह से कानन जू में प्राणियों की देखरेख उनकी सुरक्षा और भोजन इत्यादि में दिक्कतें सामने आ रही है। दूसरे दिन भी सभी कर्मचारी एक साथ अपनी मांगों को लेकर रायपुर में डटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments