17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन….

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के सभी नागरिकों को अपने दांतों और मुख से संबंधित समस्याओं की जांच कराने का अवसर मिला। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और उचित उपचार की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि दांतों और मुख का सही देखभाल न करने से कई गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती हैं। अधिकतर लोग अपने संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, लेकिन मुख स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जो कई बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि नियमित रूप से दंत जांच कराना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कई बार शरीर में उत्पन्न होने वाली बीमारियों के लक्षण मुख के माध्यम से ही सामने आते हैं। दांत और मसूड़ों की समस्याएं हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि हमारा मुख हमारे शरीर का आईना होता है। जैसे हम अपने शरीर के अन्य हिस्सों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही हमें अपने मुख स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर लोग मुख और दांतों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन यह लापरवाही आगे चलकर बड़ी बीमारियों का रूप ले सकती है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी की उंगली में हल्की सी चोट लग जाए, तो हम उसे अनदेखा नहीं करते और उसका इलाज कराते हैं। लेकिन जब बात दांतों की आती है, तो हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि दांतों में सड़न, मसूड़ों की समस्याएं और मुख की दुर्गंध जैसी समस्याओं को प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान कर उनका सही इलाज करना चाहिए। इस शिविर में कई मरीजों की जांच की गई, जिनमें से कुछ मामूली समस्याओं से ग्रस्त थे, जबकि कुछ मरीज गंभीर दंत संक्रमण और मुख कैंसर जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे।इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मुफ्त जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को बताया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए दांतों की सफाई और सही खानपान बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना और साल में कम से कम दो बार दंत चिकित्सक से जांच कराना आवश्यक है। मुख स्वास्थ्य दिवस के इस आयोजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को जानकारी दी गई कि किस प्रकार दांतों और मुख की सफाई न रखने से संक्रमण और अन्य जटिल समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को मधुमेह जैसी बीमारियां हैं, उन्हें मसूड़ों की समस्या होने की अधिक संभावना रहती है, इसलिए उन्हें विशेष रूप से अपने मुख स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।इस अवसर पर चिकित्सकों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने मुख स्वास्थ्य को गंभीरता से लें और नियमित रूप से अपने दांतों की जांच कराएं, ताकि किसी भी समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles