वसुधा दडसेना ने रचा इतिहास, दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मान, बिलासपुर की बेटी का कमाल, शूटिंग में दो गोल्ड से किया धमाल

शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग टूर्नामेंट में शहर की प्रतिभावान बेटी सुश्री वसुधा दडसेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के जूनियर एवं सीनियर महिला वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वसुधा की इस उपलब्धि से न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है। उनकी इस सफलता को साझा करने और उनके अनुभवों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में वसुधा दडसेना अपनी तैयारी, संघर्ष और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। साथ ही कोच एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उनकी उपलब्धि पर प्रकाश डालेंगे। वसुधा की इस सफलता ने शहर के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles