Homeहमर बिलासपुरविदेशी भांजे के नाम पर बुजुर्ग से ठगी, झूठे वीजा ड्रामे में...

विदेशी भांजे के नाम पर बुजुर्ग से ठगी, झूठे वीजा ड्रामे में एक लाख रुपये गायब,व्हाट्सएप रसीद, इमोशनल ब्लैकमेल और झूठी कहानी से बुजुर्ग को बनाया शिकार

बिलासपुर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली ठगी सामने आई है, जिसमें एक शातिर ठग ने खुद को विदेश में कार्यरत भांजा बताकर एक बुजुर्ग को न सिर्फ भावनात्मक रूप से फंसाया, बल्कि उनसे एक लाख रुपये भी ठग लिए। कॉल, व्हाट्सएप और फर्जी बैंक रसीदों के जरिये ठगी का ये ड्रामा ऐसे रचा गया कि सच जानने तक बुजुर्ग ठगे जाने का अहसास भी नहीं कर सके।29 मई को चंदेला नगर निवासी बुजुर्ग आर. आर. भागीरथी को एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा सैम हरिश्चंद्र बताया और कहा कि वह न्यूजीलैंड में काम करता है। उसने भरोसा दिलाया कि वह भारत में गाड़ी खरीदने के लिए 7.20 लाख रुपये भेज रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक फर्जी बैंक रसीद भी भेज दी गई, जिससे भरोसा और मजबूत हो गया।कुछ देर बाद उसी व्यक्ति ने फिर कॉल कर कहा कि उसके वीजा एजेंट की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है और 2 लाख रुपये की तुरंत ज़रूरत है। भावनात्मक अपील का असर ऐसा हुआ कि बुजुर्ग इंदु चौक स्थित एसबीआई एटीएम से एक लाख रुपये ठग के बताए खाते में जमा कर देते हैं।बुजुर्ग को तब झटका लगा जब उन्होंने अपने असली भांजे की मां से संपर्क किया। वहां से पता चला कि सैम न्यूजीलैंड में है ही नहीं और यह पूरा मामला झूठ है। इसके बाद वे तुरंत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर ठग की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments