
बिलासपुर :- वियतनाम में आयोजित इंटरनेशनल टूरिज़्म एक्सपो 2025 में भारत ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर, वेलनेस पैकेज और लक्ज़री ट्रेनों का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत विप्र पांडेय ने पैवेलियन का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आसियान-भारत पर्यटन वर्ष के तहत आईआरसीटीसी ने थाईलैंड और बैंकॉक में भी रोड शो व ट्रैवल मार्ट आयोजित किए। इस पहल ने भारत-आसियान सहयोग को नई दिशा और वैश्विक पहचान दी।


