रायपुर :- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना पुलिस की कार्यवाही संदेह के घेरे में है। विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।28 अगस्त को भांठा गांव स्थित ढेबर सिटी में फिरोज अंसारी की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिला। ससुराल पक्ष का दावा है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, लेकिन मृतका के शरीर पर गहरे चोट के निशान और नाक से खून बहने के सबूत मिले।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर हत्या कर दी गई। उन्होंने पति फिरोज अंसारी और सास रेहाना खातून पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ा।परिजनों का कहना है कि अब तक न तो स्पष्ट कार्रवाई हुई है और न ही शॉर्ट पीएम रिपोर्ट की जानकारी दी गई है।




