
रायपुर :- कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ बड़ा आंदोलन किया, लेकिन इस आंदोलन के बीच कांग्रेस नेताओं के आपसी मतभेद और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई।राजधानी में हुए आंदोलन के दौरान नेताओं के बीच समन्वय की कमी साफ नजर आई। पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष ने आंदोलन की धार को कमजोर कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी रही।पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखलाई हुई है और इसी बौखलाहट में ऊलजलूल हरकतें कर रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता सब देख रही है और कांग्रेस को इसका जवाब चुनाव में मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर मजबूती से खड़ी है।


