विशाल आलौकिक किर्तन दरबार हुआ आरंभ संगत मे उत्साह का माहौल

विशाल आलौकिक किर्तन दरबार हुआ आरंभ संगत मे उत्साह का माहौल

गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ प्रांगण मे आयोजित विशाल आलौकिक किर्तन दरबार एवम अमृत संचार कार्यक्रम का दुसरे दिन के सुबह के दीवान संपन्न। पुरे छत्तीसगढ के विभिन्न शहर से पहुंचे संगत के साथ उडिसा महाराष्ट्र की भी संगत किर्तन समागम का लाहा लेने पहुंची ।

रविवार को तैयार होगा खंडे बाटे की पौहल बटेगा अमृत अभिलाषियो को :- अमृतसर दरबार साहिब से पंज प्यारे साहिबान सडक मार्ग से अमृतसर से बिलासपुर इस विशेष आलौकिक किर्तन समागम एवम अमृत संचार कार्यक्रम के लिए निकले है । पंज प्यारे साहिबान रविवार सुबह पहुंच कर अमृत अभिलाषी संगत जिन्होने अमृत पान छककर गुरु वाले बनने का निश्चय कर अपना नाम लिखाया है उन सभी को खंडे बाटे की पौहल तैयार करके अमृत छकायेंगे । अमृत अभिलाषी जो अमृत छककर गुरु वाला बन रहे वो अपना नाम गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के पुर्व प्रधान स जोगेन्दर सिंह गंभीर सुरजीत सिंह सलूजा वर्तमान अध्यक्ष नरेंदर पाल सिंह गांधी सचिव मनदीप सिंह गंभीर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबडा हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह जी बाडला पंजाबी युवा समिति के पुर्व प्रधान चरनजीत सिंह गंभीर कमलदीप सिंह अरोरा वर्तमान अध्यक्ष बलजीत सिंह गंभीर सचिव हरदीप सिंह सलूजा कोषाध्यक्ष अनिल सिंह सलूजा सेवादार विक्रम सिंह सेवादार जगजीत सिंह से संपर्क कर अपना नाम लिखा सकते है।

पार्किंग की ब्यवस्था राजकिशोर नगर की तरफ से आने वाली संगत के लिए गुरुनानक स्कूल का मैदान गांधी चौक की तरफ से आने वाली संगत के लिए गुरुतेग बहादुर सिंह मार्ग गुरुनानक चौक जगमल चौक की तरफ से आने वाली संगत के लिए डा लाल चंदानी क्लीनिक की पार्किंग एवम उसके बाजू मैदान एवम केसरी भवन के सामने के मैदान मे की गयी ।

पुरे प्रदेश से संगत का हुजूम उमड़ा:- विशाल आलौकिक किर्तन समागम एवम अमृत संचार कार्यक्रम मे पुरे छत्तीसगढ के विभिन्न शहर रायपुर रायगढ जयराम नगर चांपा पाली कोरबा अम्बिकापुर विश्रामपुर शहडोल पेंड्रा रोड तखतपुर राजनांदगांव मुंगेली नवागढ पंडरिया खाम्ही लोरमी कुण्डा बेमेतरा सिमगा बलौदा बाजार भाटापारा सरायपाली बसना सारंगढ़ से संगत अपने अपने संस्साधन एवम बसो मे किर्तन दरबार का आनंद मानने पहुंचे ।.

किर्तन समागम का समय बढाने की मांग: विशाल आलौकिक किर्तन दरबार समागम एवम अमृत संचार कार्यक्रम की ब्यवस्थित कार्यक्रम को देखकर इस बार बाहर से आई अनेक साघ संगत ने पंजाबी युवा समिति को सुझाव दिया कि ये समागम कार्यक्रम को तीन दिन की जगह चार दिन का किया जाए इस पर पंजाबी युवा समिति ने भविष्य मे विचार करने आश्वासन दिया गया।

पंजाबी टी वी चैनल पी टी सी बेस्ट एंकर अवार्ड से सम्मानित एंकर वरियाम सिंह जी कार्यक्रम के संचालन के विशेष रूप से पंजाब से पहुंचे

लाइव प्रसारण:- किर्तन समागम का लाइव टेलीकास्ट अमृत बाणी चैनल एवम गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर चैनल दोनो मे किर्तन समागम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है ।

पुरे कार्यक्रम मे विभिन्न समिति के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पंजाबी युवा समिति की पुरी टीम के पुरे सदस्य पुरे समय कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने पुरी निष्ठा से लगे हुए है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles