विश्व बंजारा दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर रायपुर में विशाल बंजारा महाकुंभ का आयोजन किया गया। महंत श्री उमेशानंदगिरि जी महाराज के सानिध्य में आयोजिय इस महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर से बंजारा समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण शामिल हुए। इस मौके पर बंजारा समाज के विकास और किस तरह से बंजारा समाज प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकता है इस पर मंथन किया गया बंजारा समाज से पहुंचे सदस्यों ने अपने-अपने विचार महाकुंभ में रखते हुए कहा कि मौजूदा समय में बंजारा समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है और संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है कि सभी राज्यों में समाज का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए शासकीय स्तर पर भी पहल की जाएगी जिससे बंजारा समाज को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर परमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। जिन्होंने छत्तीसगढ़ में समाज को भरोसा दिलाया कि समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ में जो भी सहयोग शासन से होगा वह निश्चित तौर पर किया जाएगा । वहीं उन्होंने बंजारा समाज की कुछ मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है इस मौके परऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles