Homeहमर बिलासपुरविसर्जन में डीजे-धमाल और लाठीचार्ज, पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल,समितियों ने...

विसर्जन में डीजे-धमाल और लाठीचार्ज, पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल,समितियों ने लगाया पक्षपात का आरोप, दुकानदारों ने खुलेआम लूटा भीड़ को…

बिलासपुर :- शनिवार रात भगवान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शहर में हंगामा खड़ा हो गया। प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद डीजे और धुमाल की तेज आवाज पर समितियों के युवक थिरकते रहे।पुलिस ने बीच-बीच में डीजे का साउंड कम कराया, लेकिन हालात बेकाबू होते रहे।सबसे बड़ा विवाद हटरी चौक पर हुआ, जहां समितियों और पुलिस में जमकर बहस और मारपीट हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रभावशाली समितियों को पचरीघाट जाने की अनुमति दी, जबकि अन्य समितियों को जबरन छठघाट भेजने पर अड़ी रही। इसी पक्षपात ने भीड़ को भड़का दिया और झड़प में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।हालात तब और गरमा गए जब एक समिति के सदस्य ने विरोध स्वरूप तख्ती लहराई, जिस पर लिखा था शासन प्रशासन धोखा है, जागो हिंदुओ मौका है।यह नारा लगते ही माहौल और उग्र हो गया और पुलिस पर पक्षपात और दबाव में काम करने के गंभीर आरोप लगे।इधर विसर्जन के दौरान पचरीघाट के पास एक कारोबारी ने पूरी रात दुकान खोलकर लोगों को तीन गुने दाम पर गुटखा, सिगरेट, पानी और नमकीन बेचे।पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने कार्रवाई तक नहीं की। इससे आम जनता और समितियों का गुस्सा और भड़क गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments