Homeहमर बिलासपुरवीडियो वायरल की धमकी देकर महिला से अनाचारआरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की...

वीडियो वायरल की धमकी देकर महिला से अनाचारआरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से अनाचार करने वाले आरोपी इसहाक खलखो निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला जशपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 2री वाहिनी सकरी, बिलासपुर में पदस्थ था और उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अनाचार किया।पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments