वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूली करने आए युवक-युवतियां गिरफ्तारचांपा पुलिस की तत्परता से सायबर ब्लैकमेलिंग गैंग चढ़ा हत्थे”

थाना चांपा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के गंभीर मामले में कोरबा से आए एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी एक 18 वर्षीय युवक को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ।पीड़ित युवक की एक युवती से मार्च 2024 में सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने युवती के कहने पर निजी फोटो और वीडियो भेजे थे, जिनका इस्तेमाल कर आरोपियों ने उसे डराना शुरू कर दिया। लगातार पैसे की मांग और धमकियों से तंग युवक आत्महत्या तक की बात करने लगा। इसी बीच आरोपी उसे 20,000 रुपये लेने 12 जुलाई को चांपा पहुंचे, लेकिन युवती की संदिग्ध हरकतों से लोगों को शक हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया। पुलिस पूरे प्रकरण की विवेचना कर रही है। मामले में चांपा थाना स्टाफ की तत्परता सराहनीय रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles