वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई सिंदूर शोभायात्रा, शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु और विधायक धरमलाल कौशिक

बिलासपुर पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक संचालित “ऑपरेशन सिन्दूर” की विजय के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में सिन्दूर शौर्य शोभा यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भव्य यात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से प्रारंभ होकर अमर जवान ज्योति चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, समाजसेवी, युवा संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।अपने उद्बोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की अद्वितीय वीरता और रणनीतिक सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारे देश की 26 बहनों के मांग का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें हमारी सेना ने उनके ही घर में घुसकर करारा जवाब दिया।

यह यात्रा उन वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। श्री साहू ने आगे कहा कि यह शोभायात्रा युवाओं के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि हम एकजुट होकर हर देशविरोधी ताकत का सामना करने को तैयार हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह यात्रा न केवल वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जनजागरण का सशक्त संदेश भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच की यह पहल राष्ट्र गौरव को सशक्त करने वाली सिद्ध हुई है। भाजपा सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजागरण करती रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles