Homeहमर बिलासपुरवेद महोत्सव शोभायात्रा

वेद महोत्सव शोभायात्रा

महर्षि दयानंद जी की 200वी जयंती धूमधाम से मनाने तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में दो दिवसीय वेद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, राष्ट्र निर्माण यज्ञ के नाम से हो रहे इस महायज्ञ में सभी हिंदू संगठनों, सनातनियों से शामिल होने आग्रह किया गया है। 15 से 17 मार्च तक यह आयोजन किया जाएगा।

इसके प्रचार के लिए गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, गोंड़पारा के आर्य समाज भवन से यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए बस स्टैंड के जगन्नाथ मंगलम में समाप्त हुई। आयोजन समिति ने बताया कि महर्षि दयानंद जी ने वेदों की ओर लौटो का नारा दिया था।

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने इन्होंने सदैव प्रयास किया।साथ ही वे स्वतंत्रता संग्राम में भी शामिल हुए थे, उन्होंने छुआछूत सहित सामाजिक बुराइयों पर भी कुठाराघात किया था, वेद महोत्सव के लिए हिंदू संगठन बड़ी तैयारी में जुटा हुआ है, इस दौरान बड़ी संख्या में पीताम्बर पहने स्त्री पुरुष बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments