वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत लाखों फॉर्म दिल्ली भेजे गए दीपक बैज बोले — जनता समझ चुकी, कांग्रेस सरकार ही थी बेहतर

वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदेशभर से जुटाए गए लाखों फॉर्म आज दिल्ली स्थित AICC कार्यालय के लिए रवाना किए गए। इस विशेष अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए अभियान के उद्देश्य और इसके राजनीतिक संदेश को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह जनाधार आधारित अभियान जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का प्रयास है, जिसके माध्यम से जनता मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ अपना असंतोष जता रही है।

दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से हस्ताक्षरित फॉर्म बड़े पैमाने पर एकत्रित किए गए हैं, जो लोगों की भावना और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार हटने के बाद जनता में निराशा और असंतोष का माहौल है। यही कारण है कि इस अभियान को अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ है और लाखों लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जनता को यह महसूस हो रहा है कि कांग्रेस शासन में राज्य का विकास तेज़ी से हो रहा था और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुँच रहा था। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता एक बार फिर कांग्रेस को अवसर देगी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता वापसी निश्चित है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता की आवाज़ बुलंद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles