Homeहमर बिलासपुरव्यवस्थित ढंग से शहर में संचालित होंगे ठेले, यातायात बनाने की होगी...

व्यवस्थित ढंग से शहर में संचालित होंगे ठेले, यातायात बनाने की होगी जिम्मेदारी,शहर में बनाए जाएंगे आठ वेंडिंग जोन, ठेले वालों से ही मांगा गया सुझाव

शहर में बेतरतीब ढंग से लगने वाले ठेले वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान छेड़ रखा था तो वहीं 18 तारीख से शहर में लगने वाले ठेलो को जप्त करने के अभियान की शुरुआत भी करने की योजना थी लेकिन नगर विधायक के पल के बाद इसे रोक दिया गया तो वहीं नई व्यवस्था के तहत अब इस पर काम शुरू हुआ है नगर निगम इसके लिए अब ठेले वालों की जगह इसके निर्माण कर्ताओं पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है इसके लिए नगर निगम के द्वारा इन सभी ठेले वालों को ठेले उपलब्ध कराने वाले लोगों के पास पहुंचेगा और उन पर जुर्माने की कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही नगर निगम शहर में आठ वेंडिंग जोन भी बना रहा है जिसके लिए ठेले वालों से ही स्थान के लिए सुझाव मांगे गए हैं जैसे ही इनके द्वारा सुझाव दिया जाएगा नगर निगम इस पर काम शुरू करेगा तब तक नगर निगम के द्वारा समस्त ठेले वालों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना के मध्य नजर ठेले लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है निगम का मानना है कि ठेले लगाने कि इनको अनुमति है लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं लोगों की होगी अगर इसमें कोई भी बाधा उत्पन्न हुई तो नगर निगम अपनी कार्रवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments