छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रविवार 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में 19 विषयों के परीक्षार्थी ने हिस्सा लिया। व्यापम की ओर से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए शहर में कुल 113 स्कूल और कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।



व्यापम ने परीक्षा को लेकर कड़ी सावधानियां बरतने के साथ परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देशों को लेकर व्यापम ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को ओरिजनल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य किया गया था। व्यापम ने परीक्षा की तैयारी और आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए थे। इसलिए ही परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और सफल रही। वहीं परीक्षार्थियों से भी नियम कायदों का पालन करने अपील की गई थी। इसके साथ ही परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवाच सहित अन्य गैजेट्स लाना वर्जित रहा।




