व्यापारी से 14.25 लाख की ठगी, दो व्यापारियों पर केस दर्ज…

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ 14.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एस.एम. ट्रेडर्स के संचालक सुरेन्द्र मिश्रा और त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता जीवाजी दाल मिल के संचालक युसुफ अली भारमल के अनुसार, उन्होंने 13 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2025 तक दलहन का सौदा किया था और एडवांस राशि भी दी थी। लेकिन न तो उन्हें माल मिला और न ही पैसे लौटाए गए।युसुफ अली ने पुलिस को बताया कि सुरेन्द्र मिश्रा ने खुद को कमिशन एजेंट बताकर उनके साथ व्यवसायिक संबंध स्थापित किए थे। इसके बाद त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के माध्यम से भी सौदे किए गए। आरोप है कि दोनों व्यापारियों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी रकम ली और माल की आपूर्ति नहीं की। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो बहाने बनाए गए और फिर संपर्क तोड़ दिया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles