व्यापार विहार के कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग लाखों के नुकसान की आशंका घंटे की मशक्कत के बाद आप पर पाया गया काबू

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के व्यापार विहार इलाके में स्थित एक कॉस्मेटिक सामान के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया। गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।आग की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम की खिड़कियों से आग की तेज लपटें और काला धुआं बाहर निकलता दिखाई दिया। आग फैलने के खतरे को देखते हुए आसपास की दुकानों और गोदामों को तत्काल खाली कराया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

व्यापार विहार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में नजर आए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू में करने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बौछार के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles