Homeहमर बिलासपुर--- व्हिज्डम कराटे एकेडमी के द्वारा कराटे खेल को नई दिशा देने...

— व्हिज्डम कराटे एकेडमी के द्वारा कराटे खेल को नई दिशा देने की कोशिश हो रही है यही वजह है कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कराटे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास हो रहा है इसी कड़ी में सोमवार को एकेडमी के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

— व्हिज्डम कराटे एकेडमी के द्वारा कराटे खेल को नई दिशा देने की कोशिश हो रही है यही वजह है कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कराटे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास हो रहा है इसी कड़ी में सोमवार को एकेडमी के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नमो इंडिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ बोस मौजूद रहे आत्मरक्षा का खेल माने जाने वाले कराटे आज खेल के क्षेत्र में भी अपना बेहतर मुकाम हासिल करते जा रहा है यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में कराटे खेल के प्रति अभिभावक और बच्चे दोनों की दिलचस्पी बढ़ी है और खिलाड़ी इस खेल को सीखने सामने आ रहे हैं तो वहीं उन्हें कराटे खेल की हर बारीकियों से रूबरू कराने के लिए प्रशिक्षण देने की कोशिश हो रही है इसी कड़ी में विजडम कराटे एकेडमी ने कराटे खेल को नई दिशा देने के लिए एक प्रयास किया है लिंक रोड स्थित विजडम कराटे एकेडमी की शुरुआत 2 महीने पहले हुई थी जिसके बाद इसे अकेडमी में आज 50 से अधिक बच्चे कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं यही नहीं आगामी दिनों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में भी विजडम कराटे एकेडमी के 15 बच्चे भाग ले रहे हैं यह एक बड़ी उपलब्धि ही है कि कराटे खेल के प्रति बच्चों का रुझान देखते ही बनता है ऐसे में एकेडमी के संस्थापकों के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नमो इंडिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र सोमनाथ बोस इसमें शामिल हुए इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौजूदा समय में भारत सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ऐसे में उनकी शुभकामनाएं है कि खिलाड़ी को निरंतर अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है जिससे वे लगातार खेल को सीखते रहे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों को अपनी अलग पहचान स्थापित करनी होगी जिससे शहर भी गौरवान्वित हो सके वही विजडम कराटे एकेडमी की संचालक पलक जायसवाल ने भी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

निश्चित तौर पर कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले या खिलाड़ी आगे चलकर शहर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान करेंगे तो वही इंडिया के बैनर तले एकेडमी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया आने वाले समय में संस्था अन्य खिलाड़ियों को भी कराटे का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने खेल में निखार लाने लगातार प्रयास करेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments