Homeहमर बिलासपुरशनिचरी बाजार का डिवाइडर टूटने से यातायात जाम की समस्या बढ़ी, निगम...

शनिचरी बाजार का डिवाइडर टूटने से यातायात जाम की समस्या बढ़ी, निगम की कार्यवाही पर सवाल उठे

शनिचरी बाजार का डिवाइड लोगों के लिए सर दर्द बन गया है ,कुछ साल पहले गलत तरीके से डिवाइडर बना दिया गया था विरोध के बाद उसे तोड़ दिया गया है, इसके बाद मुसीबत और बढ़ गई है। बिलासा चौक से जवाली नाल चौक तक जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर टूटने के बाद फल वाले, ठेले वाले, वाहन चालकों की मौज हो गई है, शहर का एकमात्र सड़क है जहां बीचो-बीच वाहन,ऑटो फल ठेले खड़े किए जाते हैं, यहां पहले डिवाइडर बना था सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते इसे तोड़ दिया गया ,उसके बाद स्थिति और भी परेशान करने वाली बन गई है।

रोड की चौड़ाई कम होने से रोज जाम की स्थिति बनती है और ऊपर से टूकना, झाडू वाले भी अपना सामान सड़कों पर फैला कर रखते हैं लोगों का कहना है कि निगम केवल दिखावे के लिए कार्यवाही करती है उसके जाने के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है दुकानदार और राहगीरो में निगम और यातायात विभाग के प्रति आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments