शनिचरी बाजार में खतरा बना झुका खंभा, नगर निगम बना मूकदर्शक जानकारी के बावजूद चार दिन से जस का तस हाल, हादसे का बढ़ा खतरा

शहर के सबसे व्यस्त शनिचरी बाजार स्थित बिलासा चौक पर झुका हुआ बिजली का खंभा लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर निगम को इसकी जानकारी तीन से चार दिन पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इस खंभे पर लगे बिजली तार और सीसीटीवी कैमरे भी किसी भी समय दुर्घटना को जन्म दे सकते हैं।

बाजार में रोजाना सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने निगम प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह खंभा गिरकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मौके पर टीम भेजकर मरम्मत कराए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles