शनिचरी रपटा पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत…

शनिवार देर रात शनिचरी रपटा पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने पुल के बीचों-बीच युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। हालांकि, क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। शुरुआत में सरकंडा पुलिस ने इसे सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया, लेकिन बाद में पुष्टि होने पर यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में ही पाई गई। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्च्युरी भेज दिया।रविवार दोपहर मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।थाना प्रभारी नितेश पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान भानु कुमार निवासी चिंगराजपारा, सरकंडा के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर और जबड़े पर गहरी चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।ताकि यह पता चल सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles