शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 133वीं जयंती धूमधाम से चकरभाठा में आयोजन, शोभायात्रा निकाली गई फिर मंचीय कार्यक्रम कर बच्चों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा।

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। शनिवार को चकरभाठा में भव्य आयोजन किया गया ,शोभायात्रा के बाद मंचीय कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा बिखरी ।अंबेडकर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान बाबा अंबेडकर की जीवनी पर कविता का पठन और गीत गायन हुआ।

जिसमें बच्चों ने बाबा साहब अंबेडकर के कार्य और उनके संदेश को कविता पाठ के जरिए बताया, वही बाबा जी के जीवनी पर आधारित गीत और संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया, हर बार की तरह इस बार भी चकरभाठा में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई और संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की गई। इस दौरान सामाजिक बंधुओ को कुरीतियों से दूर रहने और संविधान की रक्षा का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles