शनिवार को यातायात पुलिस एवं अतिक्रमण शाखा द्वारा संयुक्त रूप से सत्यम चौक से रवीन्द्र नाथ टैगोर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।

शहर की यातायात व्यवस्था दुस्र्स्त करने फिर से नगर निगम टीम लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही है। शनिवार को यातायात पुलिस एवं अतिक्रमण शाखा द्वारा संयुक्त रूप से सत्यम चौक से रवीन्द्र नाथ टैगोर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। इस दौरान सड़क में रखे दुकानों के सामान को जब्त किया गया। साथ ही चौक में अवैध रूप से संचालित हो रहे ठेले को जब्त किया गया और दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की चेतावनी दी गई है।

बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सड़क पर फैले ठेले जो ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रहे थे। कार्यवाही कर सामानों को जप्त कर लिया। शहर में हर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रहे दुकानों ठेलो पर अतिक्रमण की लगातार कार्यवाही जारी है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से व्यापार करने वालों पर अतिक्रमण की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles