Homeहमर बिलासपुरशनिवार शाम बिलासपुर के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को...

शनिवार शाम बिलासपुर के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को किया खुशनुमा।

शनिवार शाम बिलासपुर के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। दिन भर चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों को हलाकान किया लेकिन दोपहर बाद से ही आसमान पर बादल छाने लगे तो वही शाम को उमड़ घुमड़ कर बादल बरसे भी। हालांकि यह प्री मानसून रेन है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 15 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के पहले की इस बारिश से पारा नीचे आ गया। हालांकि मानसून की बरसात के लिए अभी करीब एक सप्ताह और इंतजार करना होगा लेकिन मानसून से पहले की पहली बारिश का शहर वासियों ने लुत्फ लिया। शनिवार शाम को बिलासपुर के आसपास चमक गरज के साथ मध्यम बारिश हुई। वही घर से बाहर निकले लोग बारिश में भीग कर पहली बारिश का आनंद उठाते भी दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments