शराबखोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, असामाजिक तत्वों ने परिवार पर किया हमला

चिंगराज पारा अमरैया चौक स्थित अप्पा बाड़ी में रहने वाले एक परिवार को असामाजिक तत्वों को शराबखोरी से रोकना भारी पड़ गया। परिवार के मना करने पर युवक वहां से चले तो गए, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लौटकर उन्होंने बाड़ी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।पीड़ित निमित कुशवाहा के अनुसार, आरोपियों ने उनके छोटे भाई और पिता पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान बाड़ी में मौजूद पशुओं को भी निशाना बनाया गया और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल घायल पिता का इलाज सिम्स में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles