शराब के नशे में डॉक्टर से बदसलूकी, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार कोटा सीएचसी में हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल में ड्यूटी कर रही डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी हिमांशु साहू को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर से अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून को हिमांशु साहू अपने दोस्त खेमचंद लोधी के साथ सीएचसी कोटा में कुत्ते के काटने का इलाज कराने पहुंचा था। दोनों शराब के नशे में थे। स्टाफ नर्स द्वारा खेमचंद को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद दोनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर डॉ. योगिता साहू को गाली देते हुए धमकी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में कोटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल और आरक्षक जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles