Homeहमर बिलासपुरशराब के पैसे न देने पर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

शराब के पैसे न देने पर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए और नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस मामले में भाटापारा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 अप्रैल की है। ग्राम कोसमन्दा निवासी कुंजराम यादव सुर्खी शराब भट्टी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान कोमल यादव और प्रशांत यादव पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने गाली गलौज करते हुए कुंज राम की पिटाई कर दी। साथ ही चूड़ा से सर पर वार किया, जिससे उसका सर फूट गया। इस प्रकरण में पुलिस ने रामसागर पारा निवासी कोमल यादव और प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments