शराब के लिए पैसे मांगकर की मारपीट, चाकू दिखाकर धमकाया,सकरी पुलिस ने 2 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर एक युवक से गाली-गलौच और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों में समीर यादव, राजकुमार विश्वकर्मा और निहाल यादव उर्फ लल्लू शामिल हैं। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे नया बाजार तालाब के पास हुई जब पीड़ित सहसराम सूर्यवंशी सब्जी लेने गया था।पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम गठित कर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को सकरी नया बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।सकरी पुलिस द्वारा आईपीसी,,आर्म्स एक्ट एवम धारा बीएनएस की गमभोर धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में विशेष भूमिका प्रआर चोलाराम पटेल, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक सुमंत कश्यप, विनेन्द्र कौशिक, कलीराम यादव और इंद्रावन सिंह मरकाम की रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles