शहर की कई क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप यदुनंदन नगर तिफरा में स्थिति गंभीर

बिलासपुर के कई क्षेत्र में दूषित पानी पीने से पीलिया का प्रकोप फैल गया है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर पहुंचे जांच कर रहा है। सीएमएचओ का कहना है कि शहर के कुछ इलाकों से पीलिया की शिकायत आई थी जिसके बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। गर्मी के मौसम मे जल संकट के बीच यदुनंदन नगर, तिफरा, तालापारा इलाके में गंभीर मामला सामने आया है। यहां दूषित पानी पीने से बच्चे बड़ों में पीलिया फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यहां यह समस्या बनी हुई है। अब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। वार्ड में लगभग हर घर में पीलिया का प्रकोप है। गंदे नाली के संपर्क में आने से पानी दूषित हो रहा है जिससे बीमारियां तेजी से फैल रही है। जिसकी वजह से पीलिया के मरीज मिल रहे हैं स्थानीय लोगों ने कई बार कलेक्टर और उचित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन निराकरण के कोई प्रयास नहीं किए गए। इधर सीएमएचओ का कहना है की पिलीया की शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य अमला अलर्ट है पीने के पानी के दूषित होने की वजह से पीलिया की शिकायत हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है साथ ही लोगों को दवाओ का वितरण कर एवं पिलीयाग्रस्त इलाको में शिविर लगाकर स्थिति कंट्रोल में की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles