शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जर्जर, जाम और अव्यवस्था बनी चुनौती ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्ती कर रही, निगम से सहयोग न मिलने से समस्या गहरी

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। वाहन चालक, दुकान संचालक और फेरी वाले लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की बार-बार चेतावनी और सख्ती के बावजूद मुख्य सड़कों पर जाम और अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही। नगर निगम से अपेक्षित सहयोग न मिलने से समस्या और जटिल हो गई है। शहर में नियमों का उल्लंघन लगातार बढ़ रहा है। मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी टेंगो पॉइंट्स और बीट पर जवानों को निर्देश दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और आम लोगों से समन्वय बनाकर सड़क पर व्यवस्था कायम करें।ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया, हमने शहर के सभी टेंगो पॉइंट्स पर जवानों को कड़ी हिदायत दी है।

जहां नियमों का उल्लंघन हो रहा है, वहां नोटिस जारी किया जा रहा है। मैं भी कई बार कार्रवाई में शामिल हुआ हूँ और अभियान गंभीरता से चलाया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ व्यवसायी, फेरी वाले और गुमटी संचालक मुख्य मार्ग पर सामान उतारने और गाड़ियां खड़ी करने जैसी हरकतें कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। अवैध पार्किंग, सड़क किनारे फेरी और दुकानों के सामने खड़ी मालवाहक गाड़ियां जाम का बड़ा कारण बन रही हैं। ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से सहयोग न मिलने के कारण स्थिति पटरी पर नहीं आ पा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम जनता को भी नियमों का पालन करना होगा और सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना होगा। वाहन चालक, दुकानदार और फेरी वालों को चेतावनी दी गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें। ट्रैफिक पुलिस की लगातार सख्ती और अभियान के बावजूद शहर की यातायात स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है। अब यह देखना होगा कि पुलिस और नगर निगम मिलकर इस अव्यवस्था को कब तक नियंत्रित कर पाते हैं और शहरवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन मुहैया करवा पाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles