Homeहमर बिलासपुरशहर की सूरत बिगाड़ने वाले अतिक्रमणकारियों पर निगम की लगातार कार्यवाही जारी।

शहर की सूरत बिगाड़ने वाले अतिक्रमणकारियों पर निगम की लगातार कार्यवाही जारी।

शहर की सूरत बिगाड़ने वाले अतिक्रमणकारियों पर निगम की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगला चौक से पेट्रोल पंप जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के चलते सड़क सकरी हो गई थी, शिकायत के बाद इसे तोड़ दिया गया था, यहां पर चौड़ी सड़क बननी थी, माह भर पहले हुए कार्यवाही के बाद पुनः लोगों ने यहां फिर से दुकान और मकान का निर्माण शुरू कर दिया। शिकायत पर मंगलवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची तो पाया जिस कब्जे को तोड़ा गया था वहां फिर से मकान और दुकान बन रहे है। निगम आयुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे बनाये गए दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

गौरतलब हैं कि शिकायत के बाद मंगला आजाद चौक में तोड़ी गयी दुकान को पुनः बिना अनुमति निर्माण किये जाने के कारण दुकान तोड़ने की कार्यवाही की गयी हैं। कार्यवाही देखकर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। कब्जा के चलते सड़क सकरी हो गई थी जिससे आए दिन जाम की समस्या होती थी, अवैध कब्जा धारी के हौसले तो देखिए उन्हें निगम की कार्यवाही का भी खौफ नहीं रहा, कब्जा तोड़ने के बाद उन्हें लगा कि निगम अब इस ओर नहीं आएगी और फिर से तोड़े गए निर्माण को बनाना शुरू कर दिया, देखा देखी कई निर्माण शुरू हो गए अगर समय पर निगम कार्यवाही नहीं करती तो यहां पक्के निर्माण निगम के लिए मुसीबत बन जाते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments