शहर के बिजली खंभों और तारों पर पेड़ों की टहनियां और लताओं का डेरा, गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों तक करते थे कटौती।

मेंटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली बंद कर उपभोक्ताओं को हलाकान करने वाले बिजली विभाग की हालत इन दृश्य को देखकर समझा जा सकता है। शहर के लगभग सभी जगह यही स्थिति है बिजली के तारों पर लताए, पेड़ों की डालियां झुकी हुई है, बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर न जाने क्या करता है, पूरा सीजन निकल चुका अब बरसात लग गया है, पेड़ पौधे टहनियों की वजह से साट सर्किट आग लगने की घटनाएं आम है, उसके बावजूद भी बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हैं, नूतन कालोनी में सरकारी अधिकारियों, जजो का निवास स्थान है कॉलोनी में बिजली के तारों में सभी जगह यही हालत है।

अफ़सरो के कॉलोनी का यह हाल है तो बाकी जगह की स्थिति बताने की जरूरत नहीं है। बारिश में टहनियों के बीच से गुजर रहे तारो के आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है, और वही आग लगने की घटना कई बार हो चुकी है, हादसे भी हो चुके है जिसमे मवेशी की जान भी जा चुकी हैं। उसके बाद भी बिजली विभाग इन टहनियो, लताओं को हटाने कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग केवल दिखावे के लिए मेंटेनेंस करती है, कायदे से उसे बिजली के तारों के आसपास के पेड़, टहनी को कटाई छटाई करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles